फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने दी ट्विटर छोड़ने की चुनौती, बोलीं- 'मैं लड़ाकू इंसान की तरह लग सकती हूं लेकिन...'

Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार सुर्खियों में हैं। ड्रग्स और नेपोटिज्म के मुद्दे पर वो बॉलीवुड हस्तियों को घेर रही हैं। महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। बीते दिनों उनकी उर्मिला मातोंडकर से भी तीखी बहस हो गई। अब कंगना ने चुनौती देते हुए कहा है कि अगर कोई उनकी गलती साबित कर देता है तो वह हमेशा के लिए ट्विटर छोड़ देंगी।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना रणौत ने ट्वीट किया, 'मैं लड़ाकू इंसान की तरह लग सकती हूं, लेकिन यह सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि लड़ाई की शुरुआत मैंने कभी नहीं की है। अगर कोई यह साबित कर देगा तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी।'
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
कंगना ने आगे लिखा, 'मैंने कोई भी लड़ाई शुरू नहीं की, लेकिन खत्म जरूर की है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपको लड़ने की चुनौती दे तो उसे कभी मना न करें।'
 

4 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग कश्यप से विवाद 
हाल ही में कंगना और अनुराग कश्यप के बीच काफी बहस हुई थी। कंगना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं, ना ही कभी करूंगी!' कंगना के इसी ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने कटाक्ष किया। 
विज्ञापन

5 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'बस एक तू ही है बहन- इकलौती मणिकर्णिका। तू न चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पर। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं। दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफर है बस एलएसी का। जा शेरनी। जय हिंद।' अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत और अनुराग कश्यप - फोटो : फाइल
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'ठीक है मैं बॉर्डर पर जाती हूं आप अगले ओलम्पिक में चले जाना, देश को गोल्ड मेडल्स चाहिए... हा हा हा, यह सब कोई बी ग्रेड फिल्म नहीं है, जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो अन्योक्ति की लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कब से हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफी चतुर थे।' 

Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare Review: नहीं चमक सके कोंकणा, भूमि के मुश्किल से उगे सेक्स सितारे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें