कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
साल 2019 में फिल्म 'मणिकर्णिका' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे लोगों ने पसंद किया था। अब ट्विटर पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कंगना के अलावा किसी ऐसी अभिनेत्री का नाम बताइए, जिनकी फिल्मों का यह प्रभाव होता है, फिल्म मणिकर्णिका लाखों लड़कियों के लिए खास है। उम्मीद है कि फिल्म थलाइवी, धाकड़, तेजस और दिद्दा का भी यही प्रभाव होगा।'