फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलेशन में थे सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत, अब कंगना बोलीं- 'ऋतिक रोशन के साथ मेरा रिश्ता भी सच्चा था'

Fri, 21 Aug 2020 01:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, कंगना रनौत, सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
सैमुअल होकिप ने हाल ही में बयान दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान रिलेशनशिप में थे। सैमुअल ने एक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ के दौरान सारा और सुशांत को प्यार हो गया था। इस खुलासे के बाद अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वो भी ऋतिक रोशन से सच्चा प्यार करती थीं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन और कंगना
कंगना रनौत ने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि सारा ने जरूर सुशांत को सच्चा प्यार किया होगा। सुशांत बेवकूफ नहीं है कि वो किसी ऐसी लड़की से प्यार कर बैठे जो सच्चा ना हो। लेकिन शायद वह दबाव में रही होंगी। मैंने जो ऋतिक के साथ साझा किया वो उस बिंदु पर वास्तविक था। मुझे इस बात में आज भी कोई शंका नहीं है वो अचानक से क्यों इतना बदल गए थे, वो मेरे लिए भी अभी भी एक रहस्य है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
सारा सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
सारा पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने सारा अली खान पर निशाना साधते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत और सारा के अफेयर की खबरें पूरे मीडिया में थीं, जाहिर है कि आउटडोर शूट्स में उन्होंने एक कमरा भी साझा कर रहे थे। क्यों ये फैंसी नेपोटिज्म किड्स कमजोर बाहरी लोगों को सपने दिखाते हैं और फिर सार्वजनिक रूप से उन्हें धोखा दे देते हैं?'
 

4 of 5
सुशांत, सारा, सैमुअल - फोटो : ट्विटर
सारा और सुशांत रिश्ते पर सैमुअल होकिप ने क्या कहा था
याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'मुझे याद है कि केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सुशांत और सारा को पूरी तरह से प्यार हो गया था। दोनों को अलग करना मुश्किल था। दोनों बहुत ही प्योर और बचपन की मासूमियत से भरे हुए थे। सुशांत और सारा में एक दूसरे के प्रति बहुत सम्मान था, जो आजकल रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैमुअल होकिप ने आगे लिखा था- 'सारा, सुशांत के साथ उनके जीवन में मौजूद परिवार, दोस्त और स्टाफ सभी का सम्मान करती थीं। मुझे आश्चर्य है कि सोनचिरैया के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था। क्या वो बॉलीवुड माफिया द्वारा किसी भी तरह के बनाए गए दबाव के कारण हुआ था?'

सीबीआई के हाथों में सुशांत सिंह राजपूत केस, जांच के दौरान करना होगा इन चुनौतियों का सामना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें