फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ऑफिस को दोबारा नहीं बनवा पाएंगी कंगना रणौत, कहा- 'मेरे पास पैसे नहीं हैं...'

Fri, 11 Sep 2020 04:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रणौत के ऑफिस में तोड़फोड़ की। बीएमसी का आरोप था कि उन्होंने अपने ऑफिस में वैध और प्लान के मुताबिक निर्माण नहीं करवाया था। वहीं कंगना रणौत ने बीएमसी की ओर से की गई तोड़फोड़ को बदलने की भावना से की गई कार्रवाई बताया। अब अभिनेत्री के कहा है कि उनके पास अपने ऑफिस का दोबारा से निर्माण करवाने के पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut
इस बात को खुद कंगना रणौत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। साथ ही कंगना ट्विटर पर लगातार महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर बीएमसी की कार्रवाई की भी जमकर आलोचना की थी। अब कंगना रणौत ने कहा है कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह अपने ऑफिस का दोबारा से निर्माण करवा सकें। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
इस बात को कंगना रणौत ने ट्विटर के जरिए कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने 15 जनवरी को ऑफिस की ओपनिंग की थी। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी फैल गई। ज्यादातर लोगों की तरह तब से मैंने भी कोई काम नहीं किया। मेरे पास इसका फिर से निर्माण करने के पैसे नहीं हैं। मैं इसी खंडहर से काम करूंगी। इसे एक महिला के ऐसे ऑफिस के रूप में रखूंगी, जिसे उसकी आवाज उठाने की वजह से तबाह कर दिया गया।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कंगना रणौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच हुई बहस ने राजनीतिक रूप धारण कर लिया है। एक तरफ जहां जुबानी जंग तेज होती गई, वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने बुधवार को कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बुलडोजर चला दिया। गुरुवार को कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ दफ्तर का जायजा लेने पहुंचीं। इस दौरान वह काफी भावुक हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना रणौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की चारों तरफ आलोचना हो रही है। सरकार में सहयोगी एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर अपना विरोध जताया है। इतना ही नहीं प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सलाहकार अजॉय मेहता को तलब किया था।

पढ़ें: एआर रहमान पर लगा करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें