कंगना रनौत राजस्थान में झांसी की रानी पर बन रही फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच खबर आई है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक गई है। इस फिल्म पर विवाद का साया भी मंडरा रहा है। पहले ये फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली थी। आइए जानते हैं नई रिलीज डेट के बारे में..
विज्ञापन
2 of 4
सूत्रों के अनुसार जल्द ही फिल्म की शूटिंग बीकानेर में शुरू होगी और महीने के अंत तक खत्म हो जाएगी। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। अब मणिकर्णिका 27 अप्रैल की बजाए 3 अगस्त को रिलीज की जाएगी। 15 अगस्त के आस पास आजादी पर बन रही इस फिल्म को अच्छे दर्शक भी मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका में कंगना रनौत लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म के विरोध में 'सर्व ब्राह्मण महासभा' उतर आई है। उनका कहना है कि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया जा रहा।
'सर्व ब्राह्मण महासभा' के अनुसार फिल्म में एक अंग्रेज के साथ रानी लक्ष्मी बाई को रोमांस करते दिखाया जाएगा। इसकी शूटिंग तुरंत रोकने की धमकी दी है। इस फिल्म के खिलाफ 'पद्मावत' का विरोध कर रही 'कर्णी सेना' भी 'सर्व ब्राह्मण महासभा' का साथ देने वाली है।