फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' में दीपिका के रोल को लेकर कंगना रनौत का दावा, इस वजह से ठुकराई थी भंसाली की फिल्म

Fri, 29 Mar 2019 11:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika, padmaavat - फोटो : social media
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया। प्रमोशन के दौरान कंगना अपने बेबाक बयानों की वजह से लगातार मीडिया में छाई रहीं। अब कंगना ने भंसाली की फिल्म से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
manikarnika - फोटो : file photo
कंगना ने बताया कि फिल्म पद्मावत में दीपिका का किरदार पहले उन्हें ऑफर किया गया था। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि 'पद्मावत को लेकर संजय लीला भंसाली के साथ मैंने मुलाकात की थी। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट भी सुनाई थी।' जब कंगना से पूछा गया कि क्या भंसाली ने उन्हें पद्मावत के लिए अप्रोच किया था तो उन्होंने कहा कि 'हां हमारी बातचीत हुई थी लेकिन उस वक्त मैं अपनी फिल्म मणिकर्णिका में बिजी थी। इस वजह से पद्मावत पर बात आगे नहीं बढ़ पाई।'
विज्ञापन

3 of 5
Manikarnika - फोटो : youtube
कंगना ने आगे कहा कि 'भंसाली तो चाहते थे कि फिल्म गोलियों की रासलीला का एक सॉन्ग करूं। भंसाली एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो आपके ऊपर मजबूत छाप छोड़ते हैं।' गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका के काम की काफी तारीफें हुई थीं। ये फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

4 of 5
kangana ranaut - फोटो : file photo
इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि 'पहलाज निहलानी ने एक फिल्म ऑफर की थी जो कि एक सॉफ्ट पोर्न थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। फिल्म का नाम आई लव यू बॉस था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut - फोटो : social media
पहलाज निहलानी से जब कंगना रनौत के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'मैंने तस्वीर के विज्ञापन पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे और तीनों गानों का फोटोशूट किया था। उसने फोटोशूट से पहले सबकुछ पढ़ा भी था। मेरे विज्ञापन और पोस्टर की वजह से ही उसे महेश भट्ट ने अपनी फिल्म गैंगस्टर में लिया। फिल्म मिलने के बाद उसने मेरी फिल्म से किनारा कर लिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें