फिल्म पंगा में कंगना रनौत
- फोटो : twitter: @KanganaTeam
कंगना रनौत ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'मैं यहां कुछ बातें साफ करना चाहती हूं, जिन्हें पूरा गांव जानता है, इन तथ्यों की जांच की जा सकती है और लोगों का इंटरव्यू भी लिया जा सकता है।'
1. राजू दी, हमारी घर में हमारी बहन की तरह रहती थीं।
2. राजू दी, शुरुआत में रसोई में मां की मदद करती थीं, अम्मा ने एक बड़ा काम किया कि राजू दी से सभी को खाना परोसने लगीं।
3. मां के इस काम की निंदा कुछ रिश्तेदारों ने की, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि राजू दी के सामने ऐसे कोई बात बोले।
4. मैंने कभी रंगोली को दीदी नहीं कहा, लेकिन पापा ने यह सुनिश्चित किया था कि हम राजू दी को दीदी कहें।
5. रैंग्स और राजू दी बेडरुम को साझा करती थीं, जहां मुझे मेरी कम उम्र की वजह से जाने की अनुमति नहीं थी।
6. यह वह भारत है जिसे मैं जानती हूं।