शाहरुख खान और तमाम दूसरे भारतीय फिल्मी सितारों के दुबई के जुमैरा बीच पर बने बंगलों के बारे में तो सबने सुना है लेकिन क्या आपको पता है कि अजय देवगन और काजोल का एक घर सिंगापुर में भी है। जी हां, दोनों ने वहां दो साल पहले एक आलीशान फ्लैट खरीदा था लेकिन छुट्टियां मनाने के लिए नहीं बल्कि अपनी बेटी नीसा की पढ़ाई के लिए।