फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के खिलाफ कंगना रनौत ने सरकार से की ये अपील, लगाया पाकिस्तान को सपोर्ट करने का आरोप

Tue, 18 Aug 2020 04:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही सरकार से अपील की है कि करण जौहर को दिए गए पद्मश्री सम्मान को वापस ले लिया जाए। कंगना रनौत कई बार करण जौहर पर निशाना साध चुकी हैं। वह बहुत बार उनपर बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को बढ़ावा देने का आरोप भी लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
कंगना रनौत इन दिनों अपने होमटाउन मनाली में समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। कगंना रनौत सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय भी देते रहती हैं। उन्होंने करण जौहर पर देश विरोधी फिल्म बनाने का भी आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कंगना ने करण जौहर पर पाकिस्तान का समर्थन करने और सुशांत सिंह राजपूत का करियर खत्म करने के आरोप भी लगाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर करण जौहर पर आरोप लगाते हुए लिखा, 'मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि करण जौहर से पद्मश्री सम्मान वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुझे खुलेआम धमकी दी थी और मुझे इंडस्ट्री छोड़ने के लिए कहा था। वह सुशांत सिंह राजपूत के करियर तबाह करने के लिए भी जिम्मेदार है।'
 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'उरी हमले के दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया था और अब हमारी सेना के खिलाफ देश विरोधी फिल्म बनाई है।' सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब हो कि हाल ही में करण जौहर ने एक फिल्म को प्रोड्यूस किया है जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत कई बार करण जौहर को निशाने पर ले चुकी हैं। वहीं यह पहला मौका नहीं जब उन्होंने करण जौहर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने उनपर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि करण जौहर ने उनका करियर खत्म किया था। 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा देने वाली हैं फैंस को तोहफा, लेकर आ रही हैं ये हॉरर फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें