आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुषमान कहते हैं, “अपने होमटाउन में रहते हुए मैंने कई चीजों की शूटिंग की है और मजे की बात तो यह है कि क्रू के मेंबर्स भी चंडीगढ़ में ही रहते हैं, इसलिए उनके साथ शूटिंग करना बेहद आसान हो गया। इतने महीनों के बाद सेट पर काम करके दिलो- दिमाग तरोताजा हो गया। अपने मन से इस वायरस के डर को बाहर निकालने और इसके साथ रहने की आदत डालने में कुछ समय लगा, लेकिन सच कहूं तो अब मैं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपायों के साथ अपना काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”