फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए राम कपूर ने अपनाया था ये रूटीन, 16 घंटे भूखे रहकर भी करते थे काम

Fri, 12 Jul 2019 12:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ram kapoor - फोटो : social media
45 वर्षीय एक्टर राम कपूर अचानक चर्चाओं में आ गए हैं। जी नहीं, वो अपनी किसी फिल्म या सीरियल को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। दरअसल, राम कपूर ने अपना वजन काफी कम कर लिया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख फैंस के लिए भी पहचानना मुश्किल हो रहा है। अब वो पहले से ज्यादा फिट और हैंडसम लग रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ram kapoor - फोटो : social media
वजन घटाना राम कपूर के लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपनी इस यात्रा के बारे में मुंबई मिरर से बात की। राम कपूर ने कहा कि 'मैं पहले 130 किलो का था। मैं चाहता था कि 25-30 किलो वजन कम हो जाए। मैंने फैसला किया कि अगर मैं अपने वजन घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता हूं, तो मुझे काम से समय निकालना होगा। इसके लिए पर्याप्त समय होना चाहिए करीब 6 महीने से लेकर एक साल तक।'
विज्ञापन

3 of 5
ram kapoor - फोटो : social media
राम कपूर ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि 'सुबह जितनी जल्दी हो सके मैं उठ जाता हूं और खाली पेट एक घंटा वेट लिफ्टिंग करता हूं। फिर रात को सोने से ठीक पहले मैं कार्डियो करता हूं। मैं आठ घंटे के दौरान बहुत सीमित खाना खाता हूं। बाकी के 16 घंटे मैं कुछ भी नहीं खाता। मैंने डेयरी, तेल, ज्यादातर कार्ब्स और चीनी को त्याग दिया है। जैसे ही मैंने तय किया, मैंने सामान्य खाना छोड़ दिया।'

4 of 5
Ram Kapoor - फोटो : instagram
राम कपूर ने लिखा कि 'मुझे पता था कि यह काफी कठिन होने वाला है। इतने लंबे समय के लिए पूरी तरह से काम बंद करना एक मुश्किल फैसला है। मैं अपने करियर के अंतिम 10 वर्षों में अस्वस्थ व्यक्ति रहा हूं। मैं आभारी हूं कि मेरे प्रशंसकों ने मुझे स्वीकार किया। जिस तरह से मैं था और वह मेरा करियर था। एक वक्त तो ऐसा होना ही था और मुझे फिट होने का फैसला लेना था। एक बार जब मैंने यह फैसला कर लिया तो यही मेरी प्राथमिकता बन गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Kapoor - फोटो : Social Media
राम कपूर ने बताया कि 'दर्शकों और इंडस्ट्री, दोनों ने स्वीकार कर लिया कि मैं कैसा दिखता था। एक बार जब मैं फिट दिखना शुरू करता हूं, तो मुझे एक एक्टर के रूप में और मजबूत होना होगा। मुझे अपनी एक अलग इमेज बनानी होगी। पिछले 10 साल से मुझे जिस तरह के रोल मिल रहे थे अब मैं वैसे रोल नहीं कर पाऊंगा। यह शायद मुश्किल हो सकता है लेकिन इसने मुझे इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में उत्साहित किया है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें