फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार विवाद में एकता ने माफी मांगी, कंगना ने वीडियो जारी कर कहा-प्लीज मुझे बैन कीजिए

Fri, 12 Jul 2019 12:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
हाल ही में फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के एक इवेंट में कंगना रनौत का एक जर्नलिस्ट से विवाद हो गया था, जिसके बाद से कंगना लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में पत्रकारों के समूह ने कंगना को बैन करने की भी बात कही। मामला बढ़ा तो एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया नामक संस्था ने फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर को एक चिट्ठी लिखी।

चिट्ठी में संस्था ने मांग की कि आप, बालाजी फिल्म्स और कंगना रनौत सार्वजनिक रूप से एक लिखित बयान जारी करें और पूरे घटना की निंदा करें, खासकर कंगना रनौत के व्यवहार की।' पत्रकारों की मांग पर एकता कपूर ने इस पूरी घटना पर माफी मांगी। एकता कपूर ने कहा कि 'यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।' वहीं अब इस पूरे मामले पर कंगना का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में कंगना ने पहली बार इस मामले पर अपनी बात रखी और पत्रकारों के एक वर्ग को काफी भरा-बुरा भी कहा।
विज्ञापन

2 of 6
Kangana Ranaut - फोटो : amar ujala mumbai
वीडियो में कंगना ने कहा- 'अच्छे लोगों के साथ कुछ बुरे लोग भी होते हैं। मीडिया ने जितना मुझे प्रोत्साहित किया है, प्रेरित किया है, इतने अच्छे सलाहकार इतने अच्छे दोस्त जो मुझे मीडिया में मिले हैं, मैं कहूंगी कहीं न कहीं मेरी सफलता में उनका बहुत बड़ा हाथ हैं। मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी।' इसके बाद कंगना ने कहा- मीडिया का एक सेक्शन है जो दीमक की तरह हमारे देश में लगा है और धीरे-धीरे देश की गरिमा को, अस्मिता को, एकता को आए दिन अटैक करता रहता है, झूठी अफवाहें फैलाता रहता है।'
विज्ञापन

3 of 6
Kangana Ranaut at trailer launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके बाद विवाद वाले पत्रकार की बात करते हुए कंगना ने कहा- 'ऐसे ही एक जर्नलिस्ट को मैं एक-दो दिन पहले एक प्रेस कांफ्रेंस में मिली। उसी की तरह बहुत सारे लोग हैं जो हमारे सीरियस इश्यूज को, विश्व पर्यावरण दिवस के दिन मैंने प्लास्टिक बैन को लेकर कैम्पेन किया था जिसमें मैंने प्लास्टिक के खिलाफ काफी कुछ एक्टिविटीज की थी, इस जर्नलिस्ट को मैंने उसकी खिल्ली उड़ाते हुए देखा। फिर मैंने काऊ स्लाटर के अगेंस्ट, एनीमल क्रूलिटी के अगेंस्ट कैम्पेन किया उसका भी ये मजाक उड़ा रहा था। एक शहीद पे मैंने फिल्म बनाई उसके नाम की खिल्ली उड़ा रहा था।'
 

 

4 of 6
kangana ranaut
वीडियो में कंगना ने आगे कहा- 'मैं जानना चाहती हूं कि कोई तो क्राइटेरिया होना चाहिए अगर आप खुद को जर्नलिस्ट कहते हैं। आखिर आपने किया क्या है? मुझे अपना एक लिखा हुआ कोई न कोई पीस या अपना ब्लॉग दिखाएं। जैसे मैं खुद को एक कलाकार कहती हूं तो कुछ न कुछ तो होना चाहिए टू माई क्रेडिट। आप किस लिए पत्रकार बने हुए हैं?'
विज्ञापन

5 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
ऐसे पत्रकारों को देशद्रोही बताते हुए कंगना ने कहा- 'मेरे पास किसी भी तरह के देश द्रोही के लिए जीरो परसेंट टॉलरेंस है। ऐसे में तीन चार लोगों ने मिलकर मेरे खिलाफ एक कोई गिल्ड बनाई जो अभी शायद कल ही बनी है। उसकी कोई मान्यता ही नहीं है। तो उस गिल्ड के चलते लोगों ने मुझे धमकी देना शुरू किया है कि मुझे बैन कर देंगे या मुझे कवर नहीं करेंगे, या मेरा करियर बर्बाद कर देंगे।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut
इसके बाद बैन की बात करते हुए कंगना ने कहा- 'अगर तुम जैसे लोगों की चलती तो आज मैं इंडिया की टॉप एक्ट्रेस और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं होती। मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़कर कह रही हूं कि प्लीज मुझे बैन करो।  मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से तुम लोगों के घर में चूल्हा जले और इससे ज्यादा बड़ा एहसान आप मुझ पर नहीं कर सकते। आप मुझे बैन कीजिए।' इसके साथ ही कंगना ने फिल्म मणिकर्णिका की सक्सेस का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें