फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूबर साहिल की गिरफ्तारी के बाद कंगना ने फिर उठाए महाराष्ट्र सरकार पर सवाल, अनुराग कश्यप पर भी कही ये बाद

Thu, 01 Oct 2020 08:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, साहिल चौधरी - फोटो : instagram: kanganaranaut/ thakur_sunil_tomar_
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में करीब करीब हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस मामले पर  राजनीति भी देखी जा रही है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत मामले में सरकार के खिलाफ बोलने पर हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहिल चौधरी की गिरफ्तारी पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उनकी जल्द रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी देती रहती हैं। कंगना ने साहिल चौधरी की गिरफ्तारी की निंदा की। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा है। कंगना रणौत ने अपने ट्विटर में साहिल चौधरी को रिहा की मांग करते हुए यौन शोषण का आरोप झेल रहे निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की अपील की है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्या यहां गुंडाराज चल रहा है? दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उनकी टीम पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है? वे हमारा क्या कर लेंगे? क्या हमारा घर तोड़ेंगे और मारेंगे?' अपने ट्वीट में कंगना रणौत ने कांग्रेस पार्टी को टैग करते हुए लिखा, 'कांग्रेस पार्टी इसके लिए कौन जिम्मेदार है?' कंगना रणौत ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया है। 
 

4 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
अभिनेत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'बिना सोचे समझे किसी ने साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो महाराष्ट्र सरकार काम करने लगी जोकि उनका वह एक लोकतांत्रिक अधिकार है और साहिल को तुरंत जेल भेज दिया गया। लेकिन पायल घोष ने कई दिनों पहले अनुराग कश्यप के यौन दुष्कर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, लेकिन वह खुलेआम घूम रहे हैं। यह सब क्या है कांग्रेस पार्टी?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिल चौधरी - फोटो : instagram: justice_forsush
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के यह दोनों ट्वीट वायरल हो रहे हैं। अभिनेत्री के कई फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद विभिन्न राजनेताओं और बॉलीवुड की हस्तियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगाने वाले मॉडल व यू-ट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने फरीदाबाद के सेक्टर-19 स्थित उनके घर से उठा लिया। कहा जा रहा है कि स्थानीय पुलिस को बिना कोई सूचना दिए मुंबई पुलिस ने सोमवार को चुपचाप यह कार्रवाई की।

पढ़ें: शिनाता सांघा से गौरी तक, इन पांच अभिनेत्रियों ने करवाया था सेक्स चेंज ऑपरेशन, फिर लड़की बन दिखाया जलवा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें