फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के चर्च में चाकू से तीन लोगों की हत्या, कंगना रणौत बोलीं- अब असहनीय हो गया है

Thu, 29 Oct 2020 09:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस में गुरुवार को एक हमलावर ने चर्च के पास लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने एक महिला का गला धड़ से अलग कर दिया। वहीं इस हमले में तीन लोगों को मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि अब यह असहनीय हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना रणौत ने लिखा, 'अरे नहीं...अल्लाह के नाम पर एक और व्यक्ति का सिर काटा, कई और निर्दोष लोगों की हत्या। अब यह असहनीय है। विश्वास नहीं होता कि लोग इतने मूर्ख कैसे हो सकते हैं, जो यकीन करते हैं कि गैर-विश्वासियों का सिर काट कर अपने भगवान को खुश करेंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh
कंगना के अलावा पायल घोष ने भी फ्रांस की घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आज के हमले के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों और अन्य के साथ संवेदनाएं और प्रार्थना। मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं। क्या मानवता मर रही है?'
 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इस घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर के मेयर ने इसे 'आतंकवादी' घटना करार दिया है। यह अभी तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चर्च में चाकू से हमला कर के लोगों की हत्या करने के पीछे मकसद क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Facebook
गौरतलब है कि फ्रांस में पिछले दिनों एक उग्रवादी ने पैगंबर पर बने कार्टून को दिखाने वाले शिक्षक की हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा इस्लामिक आतंकवाद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया के बाद से कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ा रुख अपनाया और मैक्रों की आलोचना की। 

शादी के कपड़ों पर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, अब बोलीं- लहंगा सब्यसाची ने गिफ्ट किया था

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें