फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत के पिता ने दर्ज कराई रिया के खिलाफ FIR, कंगना बोलीं- '15 करोड़ गायब और...'

Wed, 29 Jul 2020 03:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर करवा दी। इस शिकायत में उन्होंने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने, उनका पैसा हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इस मामले के थोड़ी देर बाद अभिनेत्री कंगना रनौत का भी बयान आ गया। उन्होंने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा, 'रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं, उन्होंने महेश भट्ट को उनके मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त कर रखा था और उसकी मौत से दो दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। खुशी है कि अब इस पूरी बात की जांच की जाएगी।' एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब और महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रिया उन्हें अपना गुरु मानती हैं, कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रॉडगिरी को सीखा नहीं गया है, बल्कि यह हस्तांतरित है।'
 
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
मुंबई पुलिस पर सवाल उठाते हुए कंगना की टीम ने ट्वीट किया, 'एक समय था जब मुंबई पुलिस हमारे देश का गौरव थी लेकिन आज ये हमारे लिए शर्म हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री को अपने उमंग शो का बहिष्कार करना चाहिए जहां हर साल पुलिस की बहादुरी और सेवाओं का जश्न मनाया जाता है।'
 

4 of 5
महेश भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने महेश भट्ट और उनके परिवार पर निशाना साधा। कंगना की टीम ने ट्वीट किया,  पूजा भट्ट ने कहा कि वह शराब की लत से जूझ रही हैं, शाहीन पेशेवर रूप से डिप्रेस हैं, आलिया कहती हैं कि वह चिंता से जूझ रही है और उनका बेटा राहुल आतंकवाद गतिविधियों से संबंधित रहा है, वह (महेश भट्ट) सुशांत की काउंसलिंग क्यों कर रहे थे?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह रापूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया - फोटो : Social Media
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में कंगना लगातार सीबीआई से जांच कराने की मांग करती आई हैं। बीते कई दिनों से कंगना फिल्म इंडस्ट्री की कुछ हस्तियों पर जमकर बरस रही हैं। सुशांत की खुदकुशी के मामले में मुंबई पुलिस ने कंगना को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। 

सुशांत के पिता की FIR के बाद किस तैयारी में जुटीं रिया चक्रवर्ती, ढाई घंटे तक वकील से की मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें