बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछ की सच्चाई पर खुलकर बात करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म, पक्षपात और कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। कई बड़े फिल्ममेकर्स और एक्टर्स की इसे लेकर आलोचना होती रही है। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बॉलीवुड के कई गंभीर मुद्दों पर बात की और फैंस के बीच उनका खुलासा किया।
कंगना रणौत
इस कड़ी में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस कंगना रणौत का आता है। कंगना नेपोटिज्म पर अक्सर अपनी राय रखती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे का एक कारण उन्होंने नेपोटिज्म भी बताया था। अभिनेत्री अक्सर कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड माफिया का राज चलता है और यहां स्टार किड्स को ज्यादा मौके मिलते हैं। कंगना कई बार इस पर मुखर होकर बोल चुकी हैं। एक इवेंट में कंगना ने कहा था, 'साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में मैंने एक चीज नोटिस की है, फिर चाहे तमिल हो या तेलुगु इंडस्ट्री हो। वो यह है कि साउथ इंडस्ट्री में भी नेपोटिज्म हो सकता है, लेकिन यहां राजीवज्म और गैंगिज्म नहीं है। है और यहां पर आउटसाइडर्स को परेशान भी नहीं किया जाता है। न्यूकमर्स को हाशिए पर नहीं छोड़ दिया जाता है। कोई किसी को बर्बाद नहीं करता है, कोई ब्लाइंड आइटम नहीं, बस काम और प्रतिभा है।'