आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आए हैं। दर्शक एसएस राजामौली की इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के पहले छह दिनों में फिल्म ‘आरआरआर’ ने 448.33 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार ऐसे ही बनी रहने वाली है।