फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने की हिमाचल की महिलाओं की प्रशंसा, प्रीति जिंटा-यामी गौतम को बताया बेहतर

Mon, 30 Dec 2024 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Praises Himachal Womens: बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट से सभी को सरप्राइज कर दिया है। कंगना ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं की तारीफ कीं और साथ ही प्रीति जिंटा, यामी गौतम की भी तारीफों के पुल बांधे। जानें क्यों...
 
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत ने की हिमाचल की महिलाओं की प्रशंसा - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया स्टोरीज पर हिमाचल प्रदेश की महिलाओं की सराहना करते हुए एक पोस्ट की है। उन्होंने खुद को कड़ी मेहनत करने वाली महिला बताया और साथ ही प्रीति जिंटा, यामी गौतम और प्रतिभा रांता जैसी हिमाचल की अपनी साथी अभिनेत्रियों की भी तारीफ की।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत ने की प्रीति और यामी की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, यामी गौतम और प्रतिभा रांता के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की और लिखा, ''पीपलऑफहिमाचल, जब मैं हिमाचल जाती हूं और देखती हूं कि हमारी महिलाएं हमारे बराबर या हमसे बेहतर दिखने वाली हैं, खेतों में अधिक परिश्रम करती हैं, कोई इंस्टा नहीं, कोई रील नहीं, मेहनत करती हैं और अपना गुजारा करती हैं। मुझे लगता है कि उन्हें निश्चित रूप से कुछ प्रचार की जरूरत है।''
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
हाल ही में कंगना ने हिमाचल में अपने घर पर क्रिसमस भी मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जश्न की एक झलक साझा की और बताया कि उन्होंने इस त्यौहार को 'गाजर का हलवा' बनाकर मनाने का फैसला किया। तस्वीरों में वह अपने घर पर आरामदेह सोफे पर बैठकर मिठाई का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "सभी को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं, आप सब कैसे मना रहे हैं? मैंने अपने लिए गाजर का हलवा बनाया है।"

4 of 6
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
काम की बात करें तो कंगना रनौत अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। कंगना द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित यह राजनीतिक ड्रामा पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी से मंजूरी ना मिलने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Asha Bhosle: आशा भोसले ने गाया विक्की कौशल का गाना तौबा-तौबा, किया हुक स्टेप, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
 
विज्ञापन

5 of 6
17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रनौत द्वारा अभिनीत फिल्म इमरजेंसी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में है। यह फिल्म उस समय की कहानी है, जब 1975 से 1977 तक 21 महीनों के लिए भारत में आपातकाल लगाया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमरजेंसी की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर और कंगना - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
फिल्म इमरजेंसी में कंगना के अलावा, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। श्रेयस जहां अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे, वहीं अनुपम खेर आगामी फिल्म में जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म अब 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें