फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: रविवार को जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फैंस को दिए तोहफे, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Dec 2024 09:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने रविवार को हर बार की तरह अपने फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुछ गिफ्ट भी फैंस को बांटे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की। अमिताभ हर रविवार को जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। इस दौरान अमिताभ अपने फैंस को तोहफे बांटते भी नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जलसा के बाहर फैंस से की मुलाकात
अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बाहर आकर फैंस को तोहफे बांटे। इस दौरान फैंस की भीड़ भी वहां मौजूद रही। अमिताभ ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी को आने के लिए धन्यवाद भी दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बी - फोटो : सोशल मीडिया
नीली जैकेट में दिखे बिग बी
अमिताभ बच्चन इस दौरान नीली जैकेट में दिखाई दिए। उन्होंने सिर पर भी रुमाल बांधा हुआ था। बिगबी का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया। उन्होंने जिस तरह फैंस से मुलाकात की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Lapaataa Ladies: 'लापता लेडीज' के इस सीन ने सेट पर सबको किया भावुक, नितांशी गोयल ने बताई कई दिलचस्प बातें

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
भूतनाथ 3 में नजर आएंगे अमिताभ 
अमिताभ बच्चन को पिछली बात कल्कि एडी 2898 में देखा गया। वे अगली बार भूतनाथ की अगली सीरीज भूतनाथ 3 में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो अमिताभ ने इसके लिए तैयारी भी शुरू करती है। साल 2025 या 2026 में ये फिल्म रिलीज हो सकती है। फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही बिग बी अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आते हैं।

Bigg Boss 18: बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क ने फिर बदले समीकरण, घर से बेघर होने की लिस्ट में है इन सदस्यों का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान- अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख भी आएंगे नजर
भूतनाथ 3 में अमिताभ बच्चन के साथ शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं, ऐसी खबरें चर्चा में हैं। शाहरुख का फिल्म में कैमियो रोल हो सकता है। हालांकि, फिल्म की कास्टिंग को लेकर मेकर्स ने अभी खुलकर बात नहीं की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें