कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना अपने बोल्ड अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
kangana
कंगना रनौत ने हाल ही में कॉस्मोपॉलिटन मैग्जीन के लिए बिकिनी पहन फोटोशूट कराया है। कंगना का ये फोटोशूट काफी पसंद किया जा रहा है। इसी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कंगना ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले।
विज्ञापन
3 of 4
Kangana Ranaut
कंगना ने बताया छोटी उम्र में मैं शारीरिक हिंसा की शिकार हुई थी। इसी ने मुझे हिम्मत और ताकत दी और आज मैं एक शक्तिशाली महिला हूं। कंगना ने बताया जब मैं नाबालिक थी तो कई बार शारीरिक हिंसा और शोषण की शिकार हुई। उस वक्त ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन जब भी मैं गुजरे हुए वक्त को देखती हूं मुझे लगता है कि आज मैं जो कुछ भी हूं मेरी उसी समझ का परिणाम है।
जीहां कंगना बॉलीवुड की क्वीन यूं ही नहीं बनी। 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली कंगना ने एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए है। मणिकर्णिका की शूटिंग खत्म कर कंगना राजकुमार राव के साथ मेंटल है क्या की शूटिंग में बिजी हैं।