बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी पॉलिटिकल इनिंग्स की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं। दरअसल, मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जब कंगना रणौत से पूछा गया कि क्या वह हिमाचल के लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आएंगी? इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, "राजयोग सुख की बात नहीं। यदि, आपको राजनीति में जाने के लिए आपको अपनी महत्वकांक्षाओं का बलिदान देना पड़ता है। अगर आगे चलकर मौका मिलेगा तो मैं जरूर जनता की सेवा करूंगी।" इतना ही नहीं कंगना रणौत ने राहुल गांधी के बारे में अपनी राय बताते हुए अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।