कंगना रणौत बतौर निर्माता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही कंगना की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' भी जबर्दस्त लाइमलाइट में है। मूवी का डायरेक्शन करने के साथ ही कंगना इसमें इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसी को लेकर कंगना ने बात की है, साथ ही खुलासा किया है कि इस पर काम करने से उन्हें आधुनिक भारतीय इतिहास की गहरी समझ मिली है।