फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद अख्तर के मानहानि के केस पर कंगना रणौत का पलटवार, कहा- ‘एक थी शेरनी और...’

Wed, 04 Nov 2020 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu
कंगना रणौत अपने बयानों से सुर्खियों में रहती हैं। ट्विटर पर अक्सर वह कई सितारों से भिड़ती हुई दिखी हैं। हाल ही में गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया। जिसके बाद अब अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : ANI
जावेद अख्तर ने कंगना के एक बयान पर आपत्ति जताई है। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन के साथ कथित संबंधों के लेकर बात नहीं करने की चेतावनी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, काफी समय से चल रही बयानबाजी से परेशान होकर जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ एक्शन लेने का मन बनाया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। जावेद अख्तर के एक्शन लेने पर कंगना ने खुद को शेरनी कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना अपने ट्वीट में लिखती हैं कि ‘एक थी शेरनी... और भेड़ियों का झुंड।‘ कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा था- ‘गीतकार जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन पर अपमानजनक बयान देने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की। मुंबई के अंधेरी में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने शिकायत दर्ज की गई है।‘
 

4 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
बता दें कि जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा कि अभिनेत्री ने ‘आधारहीन टिप्पणियां’ की जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना ने बॉलीवुड में एक ‘विशेषाधिकार क्लब’ की बात करते हुए उनका नाम घसीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
क्या है पूरा मामला
कंगना रणौत ने जावेद अख्तर के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, ‘एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा था कि राकेश रोशन का परिवार बहुत ताकतवर है। अगर तुमने उनसे माफी नहीं मांगी तो तुम्हारा टिकना मुश्किल हो जाएगा। वे तुम्हें जेल में डलवा देंगे। उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि अगर मैं ऋतिक रोशन से माफी नहीं मांगूंगी तो मुझे खुदकुशी करनी पड़ेगी।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें