फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट होने के लिए कंगना ने कर डाली ऐसी अश्लील हरकत, तस्वीर देख आप भी पूछ बैठेंगे 'मेंटल है क्या'

Fri, 09 Mar 2018 03:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram
फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद कंगना रनौत एक बार फिर खतरों से फ्लर्ट करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर जारी की गई है जिसमें वह न्यूड नजर आ रही हैं। वहीं, उनके हाथों में एक लाइटर दिख रहा है जिससे वह अपनी जीभ जलाने की कोशिश कर रही हैं। खुद को तकलीफ पहुंचाने पर भी वह खुश और उत्साहित नजर आ रही हैं। अब इसे देख कोई भी पूछ बैठेगा कि कंगना रनौत मेंटल है क्या?
विज्ञापन

2 of 4
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram
कंगना रनौत ने यह फोटोशूट अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' के लिए करवाया है। फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'खतरों के साथ फ्लर्ट करना इसकी पुरानी आदत है।' इससे पहले फिल्म में कंगना रनौत के चार लुक रिलीज हो चुके हैं और उन्हें सिने प्रेमियों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
विज्ञापन

3 of 4
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram
फिल्म 'मेंटल है क्या' में कंगना रनौत के साथ साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस ने उनकी यह तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह सिगरेट से अपना माथा जलाते नजर आ रहे हैं। साथ में कैप्शन दिया, 'बच के रहना, यह दुनिया में आग लगा देगा।' 
विज्ञापन

4 of 4
मेंटल है क्या - फोटो : self
फिल्म 'क्वीन' के बाद एक बार फिर कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी। गौरतलब है कि यह दोनों अपनी दमदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। फिल्म को प्रकाश कोवेलामुदी डायरेक्ट करेंगे। उन्हें भी तेलगु फिल्म 'बोम्मालता' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लोन ने लिखी है। मुंबई के अलावा लंदन में भी इसकी शूटिंग होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें