'बागी 2' के ट्रेलर से सनसनी मचाने के बाद अब फिल्म के गाने रिलीज होने शुरू हो चुके हैं। हाल ही में इस एक्शन फिल्म का नया गाना रिलीज किया जा चुका है। गाने के बोल हैं 'ओ साथी'। गाने में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के बीच फ्रेश रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
2 of 4
baaghi 2
बॉलीवुड के ‘बागी’ बन चुके टाइगर की आगामी फिल्म ‘बागी 2’ के इस गाने के बोल और संगीत अरको प्रावो मुखर्जी ने दिया है। अरको ने ही इस गीत को गाया भी है। ‘बागी 2’ का गाना ये गाना ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के रिलीज से पहले मेकर्स ने गाने की एक झलक पोस्ट की थी।
विज्ञापन
3 of 4
baaghi 2
हाल ही में रिलीज हुए 'बागी 2' के ट्रेलर ने टाइगर और दिशा के फैन्स को काफी एक्साइटेड कर दिया था। हालांकि ट्रेलर में दर्शकों को टाइगर का एक्शन ही ज्यादा देखने को मिला लेकिन अगर आप भी इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह गाना आपको काफी पसंद आएगा।
साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।