फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2024 का चुनाव बीजेपी के लिए खतरा', कंगना रणौत ने ट्विटर के बाद अब इंस्टाग्राम पर उठाए सवाल

Tue, 27 Apr 2021 07:33 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों फिल्मों से अधिक अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक वह बड़े सख्त अंदाज में अपनी बात रख रही हैं। कई बार ट्विटर की नीतियों पर सवाल उठाने वाली कंगना ने पहली बार इंस्टाग्राम से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किए जा रहे कॉन्टेंट को लेकर कहा कि इसका इस्तेमाल विपक्ष अपने लिए कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने लिखा, 'इंस्टाग्राम बेवकूफ लोगों से भरा हो सकता है। यहां कम आईक्यू असहनीय है। केवल अच्छी बात ये है कि छोटे व्यवसाय को मौका मिलता है लेकिन अब विपक्ष इनका इस्तेमाल अपने लिए कर रहा है। यह मूर्खों से भरा हुआ है जो पश्चिम की फूहड़ता को प्रमोट कर रहे हैं और बीजेपी के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं।'


 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने आगे लिखा, 'यह मध्यमवर्ग का टिकटॉक है। इन मूर्खों को पूंजीपतियों, कम्युनिस्टों और जिहादियों ने हाइजैक कर लिया है। बीजेपी के लिए 2024 चुनावों में यह बड़ा खतरा बन सकता है। अगर ये जोकर फैशन के नाम पर शर्ट के नीचे साइकिलिंग शॉर्ट पहन सकते हैं तो उन्हें कोई भी आराम से बहला सकता है।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि इससे पहले कंगना ने ट्विटर को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्जी को टैग करते हुए लिखा था कि आप इस्लामी मुल्क और चीनी प्रोपेगैंडा के आगे बिक चुके हैं। आप सिर्फ अपने फायदे के लिए स्टैंड लेते हैं। दूसरों के विचारों के प्रति आप बेशर्मी से असहिष्णुता दिखाते हैं। ट्विटर इस समय अपने ही लालच का गुलाम बन गया है। बड़े-बड़े दावों की जरूरत नहं हैं। यह काफी शर्मनाक लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बीते दिनों कंगना अपने ऑक्सीजन वाले ट्वीट को लेकर चर्चा में रही थीं, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के लिए पेड़ लगाने की सलाह दी थी। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जो महाराष्ट्र में कोविड-19 के केस बढ़ने के बाद स्थगित कर दी गई थी। इसके अलावा कंगना की धाकड़ औक तेजस भी पाइपलाइन में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें