बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धाकड़ की वजह से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में फैंस को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आया। अब इस फिल्म का टाइटल सॉग्स भी रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'शी इज ऑन फायर है।' गाने में कंगना ग्लैमर के साथ टफ लुक में भी नजर आ रही हैं। कंगना ने अपने नए गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।