कंगना के जवाब के बाद पलटी करणी सेना
अभी तक खबरें थीं कि करणी सेना (Karni Sena), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका (Manikarnika) की रिलीज के खिलाफ है। करणी सेना ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई के ब्रिटिश अफसर संग रिश्तों पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद कंगना रनौत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि 'वे मुझे परेशान कर रहे हैं। अगर वे नहीं रुकते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं उनमें से हर एक को नष्ट कर दूंगी।' अब करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. हिमांशु ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया है। हिमांशु के मुताबिक, 'निहित स्वार्थों के लिए करणी सेना के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम तब तक कुछ नहीं करते जब तक किसी बात को लेकर पुख्ता और गलत बात नजर ना आ जाए।'