कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका' के टीजर को खूब वाहवाही मिल रही है। फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रोल में हैं। 45 सेकेंड के इस टीजर में दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जी स्टूडियो के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस टीजर को अभी तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जहां एक ओर टीजर को खूब पसंद किया जा रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म सेे जुड़े मजेदार मीम्स बन रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें ऐसे ही कुछ मीम्स...
2 of 10
Manikarnika
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद से तो सभी वाकिफ हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने इसी का हवाला देते हुए लिखा, 'ये वैसा ही है जब किसी ने शूटिंग के दौरान कान में कह दिया कि ऋतिक ने तुम्हारे 3000 ईमेल को इग्नोर कर दिया।'
3 of 10
KANGANA
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं जब दांतों के डॉक्टर के पास जाता हूं।'
4 of 10
KANGANA
एक यूजर ने लिखा, 'मैं खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहा हूं। आजादी बोल रही हैं या चाचा जी।'