फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने उड़ाया सोनम कपूर और तापसी पन्नू का मजाक, वीडियो पर किया ये कमेंट

Tue, 29 Dec 2020 09:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना, सोनम, तापसी - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपने बयानों की वजह से खबरों में आ जाती हैं तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए। सेलेब्स पर निशाने साधने का कंगना कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में उन्होंने सोनम कपूर और तापसी पन्नू का मजाक उड़ाया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : फाइल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो है जिसे कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। वीडियो के शुरुआत में सोनम कहती हैं, 'मुझे नहीं पता कंगना ने क्या कहा? मैं यात्रा कर रही थी। वैसे कंगना बहुत एंटरटेनिंग हैं। मैं कंगना से बहुत प्यार करती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनम के बाद वीडियो में तापसी पन्नू नजर आती हैं और वह कहती हैं कि सोच समझकर, थोड़ा फिल्टर करके बोलो। सब कुछ नहीं बोलना होता। मैं हर दिन उनके (कंगना) कमेंट्स पढ़ती हूं। इसके बाद उनका दूसरा वीडियो चलता है जिसमें एंकर उनसे कंगना के बारे में पूछता है तो वह उनका मजाक बना देती हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
सोनम कपूर और तापसी पन्नू से कंगना की कई बार तीखी बहस हो चुकी है। इस वीडियो पर कंगना ने कुछ लिखा तो नहीं लेकिन उन्होंने इसका मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया, 'हा.. हा.. हा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Twitter - @KanganaTeam
गौरतलब है कि मंगलवार को कंगना रणौत ने मुंबई पहुंचकर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। कंगना ने कहा कि दोनों मंदिर में दर्शन करने के बाद मैंने उनका आशीर्वाद लिया। मैं यहां आकर सुरक्षित और प्यारा महसूस करती हूं। कंगना ने आगे कहा कि जय हिंद जय महाराष्ट्र।

साल 2020 ने जाते- जाते दिया इस अभिनेत्री को झटका, अस्पताल से सामने आई तस्वीर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें