बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। फैंस को लंबे समय से कंगना की इस फिल्म का इंतजार था। 20 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना एक्शन अवतार में नजर आई हैं। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देखने के बाद फैंस की फिल्म को देखने की उत्सुक्ता काफी बढ़ गई थी। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद कंगना और फिल्म की पूरी टीम उम्मीद जता रही थी कि धाकड़ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन निराशाजनक रहा है। खैर, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल रही, लेकिन उससे पहले आज हम आपको कंगना की पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनका प्रदर्शन कैसा रहा...