समीरा रेड्डी बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री रह चुकी हैं लेकिन आज के समय में वह फिल्मी दुनिया से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। समीरा दो बच्चों की मां हैं और अपना सारा समय अपने बच्चों के साथ ही बिताती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच खूब वायरल होते हैं। लेकिन अब समीरा ने सोशल मीडिया के जरिए डिप्रेशन पर बात की है। समीरा ने जब अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, तब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिस वजह से वह अपने बेटे के जन्म पर खुश भी नहीं हो पा रही थीं।