फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी से लेकर विवादों की 'क्वीन' तक, जानिए कंगना रनौत के बारे में

Fri, 11 Sep 2020 07:06 PM IST
Avinash Pal बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 15
कंगना रनौत और अन्य बॉलीवुड सितारे - फोटो : सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट
कंगना रनौत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जो हमेशा सुर्खियों में रहा है, हमेशा विवादों में रहा है, कभी अपने सधे हुए अभिनय को लेकर तो कभी लड़ाई झगड़ों को लेकर। हिमाचल प्रदेश में जन्मीं कंगना ने जब अभिनय करने का प्लान बनाया तब सबसे पहले उन्होंने थिएटर डायरेक्टर अरविंद गौड़ से दिल्ली में अभिनय के गुण सीखे उसके बाद रुख किया मुंबई का। मुंबई में आने के बाद कंगना की जद्दोजहद शुरू हुई मगर इन्हें साथ मिल गया आदित्य पंचोली का। दोनों की दोस्ती की खूब चर्चा हुई और कंगना को आदित्य पंचोली की गर्लफ्रेंड बताया गया।
विज्ञापन

2 of 15
गैंगस्टर - फोटो : फाइल फोटो
मंजिल की तलाश करते करते कंगना की मुलाकात फिल्मकार महेश भट्ट से हुई जिन्होंने 2006 में अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'गैंगस्टर' में कंगना को लीड रोल दिया। इस पहली फिल्म के किरदार ने ही कंगना को सुर्खियों में लाकर खड़ा कर दिया क्योंकि ये किरदार परवीन बॉबी की जिंदगी से प्रेरित बताया गया। कंगना ने अपनी पहली ही फिल्म में इतना सधा हुआ अभिनय किया कि न सिर्फ वाहवाही मिली, इन्हें फिल्मफेअर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी मिल गया। यहां से कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

3 of 15
फैशन - फोटो : फाइल फोटो
साल 2007 में कंगना की 'वो लम्हे' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी फिल्में आईं मगर 2008 की फिल्म 'फैशन' ने कंगना को अलग मुकाम दे दिया। मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन इंडस्ट्री की कहानी कह रही थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। इस फिल्म में कंगना का किरदार छोटा था मगर वो छोटा किरदार इतना मजबूत बना कि इन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसी साल उनकी फिल्म 'राज-3' रिलीज हुई थी।

4 of 15
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : फाइल फोटो
2008 में कंगना सुर्खियों में फिर आई अपने रिश्तों को लेकर जब राज-3 के हीरो अध्ययन सुमन के साथ इनके रिलेशनशिप की खबरों ने हेडलाइन बनाना शुरू किया मगर कुछ ही समय में इनका रिश्ता टूट गया। यहां तक कंगना ने बॉलीवुड में अपने लिए अच्छा मुकाम तो हासिल कर लिया था मगर इनपर ठप्पा लग गया था एक ही तरह के सीरियस रोल करने का। वैसे ये भी हकीकत है कि फिल्म इंडस्ट्री में जब कोई किरदार या कोई फॉर्मूला हिट होता है तो उसकी लाइन लग जाती है। कंगना के साथ भी कुछ कुछ वैसा ही हो रहा था मगर कहते हैं कि नसीब अगर आपके साथ होता है तो मंजिल तक पहुंचने में जरूरत की हर चीज आपके सामने आती है।
विज्ञापन

5 of 15
तनु वेड्स मनु - फोटो : फाइल फोटो
कंगना के सामने 2011 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तनु वेड्स मनु'। कंगना ने मौका हाथ से जाने नही दिया और इस फिल्म ने कंगना के करियर को नए मोड़ पर पहुंचा दिया। इस फिल्म के सीक्वल को वैसे ही बड़ी कामयाबी मिली और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर सफलता के साथ साथ दर्शकों से लेकर समीक्षकों की सराहना भी हासिल की। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और कंगना के साथ आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

6 of 15
क्वीन - फोटो : फाइल फोटो
2014 का साल आया जिसने कंगना को बॉक्स ऑफिस की क्वीन बना दिया. इसी साल फिल्म 'क्वीन' रिलीज हुई और कंगना ने बॉलीवुड में अपनी कामयाबी की नई इबारत लिख दी. विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भी कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलवाया। किस्मत कंगना का साथ देती रही और हर 2-4 फ्लॉप फिल्म के बाद एक ऐसी फिल्म करियर में आती रही जिसने कंगना को टॉप पर बनाये रखा। 'मणिकर्णिका' में कंगना झांसी की रानी बनी। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने ही किया जिसमें उन्होंने झांसी की रानी की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

7 of 15
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
शुरुआत से ही जैसे जैसे कंगना कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी वैसे वैसे विवादों की रानी बनती गईं। कंगना ने उन लोगों को भी अपना निशाना बनाया जिन्होंने कंगना के करियर में योगदान दिया। गैंगस्टर, लाइफ इन ए मेट्रो की सफलता के बाद कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की और आरोप लगाया शराब पीकर शारीरिक उत्पीड़न का हालांकि आदित्य पंचोली ने कंगना की स्ट्रगल में उनका साथ दिया था। ये केस उन दिनों मीडिया की सुर्खियों में था।

8 of 15
ऋतिक रोशन और कंगना - फोटो : फाइल फोटो
2010 में फिल्म 'काइट्स' जब फ्लॉप हुई तो कंगना भिड़ गईं निर्देशक अनुराग बसु से जो उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर के निर्देशक थे। कंगना ने आरोप लगाया कि काइट्स में जितना बड़ा रोल बताया गया था उतना बड़ा रोल नहीं था। फिल्म राज-3 की सफलता के बाद अध्ययन सुमन से ब्रेकअप हुआ और कंगना खूब विवादों में रहीं। ऋतिक रोशन के साथ झगड़े की खबर से दुनिया वाकिफ है। कंगना ने ऋतिक पर रिलेशनशिप के कई आरोप लगाए थे।

9 of 15
करण जौहर और कंगना रनौत - फोटो : फाइल फोटो
ऋतिक रोशन पर कंगना ऐसी हमलावर हुई थी कि मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया था। कंगना और ऋतिक की उस लड़ाई में अध्ययन सुमन भी ऋतिक के समर्थन में उतरे थे और कहा था कि कंगना किस तरह से टॉर्चर करती थी उन्हें। ऋतिक के बाद कंगना पीछे पड़ गईं करण जौहर के, करण जौहर को 'मूवी माफिया' का दर्जा दे दिया। करण जौहर पर नेपोटिज्म के आरोप लगाए और हर रोज करण जौहर को लड़ाई के मैदान में खींचा। हालाँकि करण जौहर विवाद से बचते नजर आए। वैसे करण के साथ कंगना भी काम कर चुकी हैं फिल्म 'उंगली' में जो बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म थी।

10 of 15
फिल्म सिमरन में कंगना - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म तनु वेड्स मनु जैसी फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय, जिसने कंगना के करियर नए मोड़ पर पहुंचाया, उनके साथ भी कंगना की अनबन हुई और मीडिया में लगातार ये खबरें आईं कि अब आनंद काम नहीं करेंगे कंगना के साथ,  2015 के बाद दोनों साथ नजर आए भी नहीं। फिल्म 'सिमरन' की रिलीज से पहले भी कंगना सुर्खियों में आईं। फिल्म के असल लेखक अपूर्व असरानी थे मगर कंगना ने अपना नाम पोस्टर पर लिखवा दिया।

11 of 15
मणिकर्णिका - फोटो : फाइल फोटो
2018 में जब मी टू मूवमेंट शुरू हुआ तब भी कंगना ने इंडस्ट्री पर निशाना लगा दिया। आरोप अपनी फिल्म क्वीन के निर्देशक विकस बहल पर लगा दिया और कहा कि "विकास अजीब तरह से हमसे गले मिलते थे और कहते थे कि तुम्हारे बालों से बड़ी अच्छी खुशबू आती है"। फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान इतना कुछ हो गया कि फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म छोड़ दी। यहां तक कि फिल्म के निर्देशक कृष को भी बीच मे ही फिल्म छोड़नी पड़ी। बाद में इस फिल्म का निर्देशन खुद कंगना ने किया।

12 of 15
मणिकर्णिका - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म मणिकर्णिका का मुहूर्त बनारस के 80 घाट पर हुआ था जहां मणिकर्णिका का बचपन गुजरा था। उस घाट पर सिर्फ गंगा आरती देखनी थी मगर कंगना अचनाक बिना किसी प्रोग्राम के पानी में उतर गईं और गंगा में डुबकी लगा दिया। वो जानती थीं कि गंगा में डुबकी लगाने वाला विजुअल खूब चलेगा मीडिया में और ऐसा ही हुआ भी वो डुबकी हेडलाइन बनीं। कई बार विवादों पर सवाल पूछा तो इसमें कोई शक नहीं कि बिना झिझक बिंदास होकर उन्होंने कहा, 'मैं जो कुछ भी हूं, अपने दम पर बनी हूं इसलिए किसी की परवाह नही करती।'

13 of 15
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सुशांत और कंगना के इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत के तेवर और सख्त हो गए। उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को आड़े हाथों ले लिया। एक बार फिर कंगना ने नेपोटिज्म और 'मूवी माफिया' को उछाला। करण जौहर हों या सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान, सब पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, उस महेश भट्ट से भी झगड़ा कर लिया जिसने कंगना को पहला मौका दिया और गैंगस्टर, वो लम्हे और राज-3 जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा बनाया।

14 of 15
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
सुशांत की डेथ मिस्ट्री में जब ड्रग आया तब कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में 99% लोग नशा करते हैं। पिछले कुछ समय से कंगना फिल्म इंडस्ट्री के हर मुद्दों पर सामने तो आती ही हैं, साथ में देश के मुद्दों पर भी वो सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देती नजर आती हैं। कंगना के ये बयान पूरी तरह से मोदी सरकार के समर्थन में नजर आते हैं। कई बार कंगना भाषा की मर्यादा भी तोड़ती नजर आती हैं। दिल्ली दंगों पर कंगना की बहन रंगोली के ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर कहा था कि "दिल्ली को सीरिया बना दिया। इन बॉलीवुड जिहादियों के सीने में ठंडक पड़ गई। कीड़ों की तरह मसल दो इन्हें।"
विज्ञापन

15 of 15
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
सुशांत सिंह राजपूत के केस में भी कंगना न सिर्फ कूदीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथों लिया जो कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार है। कंगना ने मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर तक कह डाला जिसपर राजनीति भी तेज हो गई। बीजेपी और शिवसेना आमने सामने आकर खड़े हो गए। बीजेपी कंगना के समर्थन में आ गई और कंगना को वाई प्लस सिक्योरिटी तक दे दिया जिसके बाद कई लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि कंगना जल्द ही बीजेपी में जा सकती हैं और बीजेपी भी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर सकती हैं। नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले कह चुके हैं कि बीजेपी स्वागत करेगी कंगना रनौत का।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें