Aftab Shivdasani
- फोटो : instagram: aftabshivdasani
आफताब शिवदासानी ने अपने फैंस को खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए नोट में लिखा, 'उम्मीद है कि आप सभी लोग ठीक होंगे और अपना ख्याल रख रहे होंगे। हाल ही में मुझे सूखी खांसी और हल्का बुखार महसूस हुआ। इसके बाद मैंने खुद का कोविड 19 टेस्ट करवाया है। दुर्भाग्यवश उसका रिजल्ट पॉजीटिव आया है। मैं अभी डॉक्टर, अधिकारी और मेडिकल सुपरवाइजर की निगरानी में हूं।'