फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Bash: एकता कपूर के दिवाली बैश में करण जौहर के साथ कंगना भी हुईं शामिल, राज कुंद्रा को देख हैरान हुए लोग

Sun, 23 Oct 2022 12:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
कंगना रणौत, करण जौहर, राज कुंद्रा - फोटो : social media
दिवाली के त्योहार को लेकर बॉलीवुड में भी जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। एक के बाद एक सितारें अपने यहां शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें छाई हुई हैं। अब हाल ही में टीवी सीरियल क्वीन निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने अपने यहां दिवाली पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान हैरानी की बात रही कि करण जौहर और कंगना रणौत दोनों ही इस पार्टी में दिखाई दिए। फिलहाल सितारों के स्वैग ने अपने अलग-अलग लुक से एकता कपूर के दिवाली बैश में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

2 of 12
करण जौहर, तापसी पन्नू - फोटो : social media
एकता कपूर की दिवाल पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के कई जाने-माने कलाकार शामिल हुए। शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रणौत, तापसी पन्नू, दिशा पाटनी, अनन्या पांडे, अंकिता लोखंडे जैसी अभिनेत्रियों ने अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी। वहीं निर्माता निर्देशक करण जौहर भी जयपुरी स्टाइल कलरफुल कुर्ते में पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 12
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : social media
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे लेकिन हर बार की तरह यहां भी वह अपना चेहरा ढंककर ही पहुंचे थे। राज कुंद्रा पार्टी के दौरान स्पाइडर मैन स्टाइल का मास्क पहने दिखाई दिए।
 

4 of 12
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, कंगना रणौत - फोटो : social media
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने पार्टी में पति विक्की जैन संग शिरकत की। इस दौरान वह कंगना रणौत के साथ पोज करते दिखाई दिए। जहां अंकिता ने व्हाइट कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी तो वहीं विक्की जैन लाइट पिंक मिरर वर्क कुर्ता में नजर आए। अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस मौके के लिए डार्क ग्रीन कलर का बनारसी आउटफिट चुना था।
विज्ञापन

5 of 12
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख - फोटो : social media
बॉलीवुड के मोस्ट लवली कपल्स में से एक जेनेलिया डिसूजा और एक्टर रितेश देशमुख ने भी एकता कपूर की दिवाली  पार्टी में शिरकत की। जहां जेनेलिया ने इस खास मौके के लिए लाइट जरदोजी वर्क वाला महरून कलर का आउटफिट चुना था तो वहीं रितेश ऑरेंज कलर के कुर्ते में दिखाई दिए।
विज्ञापन

6 of 12
नेहा धूपिया, अंगद बेदी - फोटो : social media
अभिनेत्री नेहा धूपिया भले ही बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन बॉलीवुड के इवेंट्स और सितारों की पार्टी आदि में वह खूब लाइमलाइट खींचती हैं। एकता की दिवाली पार्टी में वह अपने पति अंगद बेदी संग पहुंचीं थीं और इस दौरान दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए।
विज्ञापन

7 of 12
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : social media
अभिनेता राजकुमार राव भी पत्नी पत्रलेखा संग इस पार्टी में पहुंचें। पत्रलेखा रेड कलर की शिमरी नेट की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेता राजकुमार राव इस दौरान ब्लैक कुर्ता और ब्लेजर में हैंडसम लगे।

8 of 12
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : social media
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने एकता कपूर के यहां दिवाली पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग शिरकत की इस दौरान दोनों शानदार लुक में नजर आए।

9 of 12
सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल - फोटो : social media
सोनाली बेंद्रे ने दिवाली बैश में पति गोल्डी बहल संग शिरकत की। अभिनेत्री ने रॉय ब्लू कलर की साड़ी के साथ बनारसी स्टाइल लॉन्ग श्रग टीमअप किया था, वहीं गोल्डी बहल डार्क ब्लू कुर्ते और ब्लेजर में दिखाई दिए।

10 of 12
दिशा पाटनी, अनन्या पांडे - फोटो : social media
अनन्या पांडे और दिशा पाटनी दोनों ने ही दिवाली पार्टी में अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी। जहां अनन्या पांडे लाइट ग्रीन कलर लहंगे में ग्लैमरस लुक में नजर आईं तो वहीं दिशा ने भी ब्रालेट ब्लाउज के साथ एथनिक में बोल्डनेस का तड़का लगाया। 

11 of 12
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
बॉलीवुड के चार्मिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन हमेशा ही लाइमलाइट खींच लेते हैं और एकता कपूर की दिवाली पार्टी में कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर के कुर्ते में पहुंचे। एक्टर का लुक काफी अट्रैक्टिव लगा।
विज्ञापन

12 of 12
कृति सेनन - फोटो : social media
अभिनेत्री कृति सेनन ने एकता कपूर की दिवाली पार्टी में लाइट पिंक कलर के फ्लोरल लहंगे में शिरकत की थी। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें