फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर उभरती हीरोइन को कंगना से सीखनी चाहिए ये 6 बातें, सफलता चूमेगी कदम

Mon, 20 Feb 2017 08:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनाैत
कंगना एक आम घर से आई लड़की हैं जो अपनी मेहनत और लगन के बलबूते बाॅलीवुड में मुकाम पा चुकी हैं। कई बार कंगना गलत कामों के चलते भी चर्चा में रही हैं लेकिन उनके अधिकतर काम हिम्मत और हौसले की कहानी कहते हैं।

हर लड़की को चाहिए कि वो कंगना से कुछ ऐसी बातें सीख लें जो जिंदगी में उसके लिए अहम साबित होंगी। मसलन कंगना क्यों है इतनी आत्मविश्वासी, क्यों वो बाॅलीवुड के 'खानों' के साथ्‍ा काम क‌िए बिना सफल हो पाईं, क्यों वो पैसे वाले विज्ञापनों को ना कह पाईं।

आइए जानते हैं कुछ खास बातें जिन्होंने एक आम घर की लड़की को कंगना बनाया जो बॉलीवुड में लंबे समय तक अपने नाम के अनुरूप खनकती रहेगी।
 
विज्ञापन

अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन

2 of 7
कंगना रनाैत
अपने दम पर पाया काम- कंगना अपने परिवार और घर को छोड़ मुंबई में एक्टिंग करने आई थीं। उस समय वो काम पाने के लिए बस, ऑटो और ट्रेन में धक्के खाया करती थीं। कंगना घंटों पैदल चल एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस जाती थीं। यहां तक कि उन्हें इंग्लिश बोलना भी नहीं आती थी और उनका खूब मजाक बनता था। लेकिन अब देखिए कंगना बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं।
विज्ञापन

अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन

3 of 7
कंगना रनाैत
बिंदास बोल- कंगना के करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था। उस दौरान कंगना नशा करने लगी थीं। उस दौरान वो हर ईवेंट में नशे की हालत में नजर आती थीं। कंगना ने खुद भी ये बात कबूली थी कि वो ड्रग्स लेती हैं। कंगना अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं और वो अपने बारे में कुछ नहीं छिपातीं।

अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन

4 of 7
कंगना रनाैत
अफेयर्स- कंगना के अफेयर्स भी बड़े दिलचस्प रहे। उनका पहला अफेयर अपने से तिगुनी उम्र के एक्टर आदित्य पंचोली से हुआ। उस समय कंगना सिर्फ 20 साल की थीं और स्ट्रगल कर रही थीं। इसके बाद उनका अफेयर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से लेकर ऋतिक रोशन से रहा। अपने सभी अफेयर्स में कंगना के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगा। कंगना ने अपने किसी भी अफेयर को दुनिया से नहीं छिपाया।

कंगना अपने रिश्तों को लेकर जो साफगोई रखती हैं वो शायद किसी भी हीरोइन के बस की बात नहीं।
विज्ञापन

अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन

5 of 7
कंगना रनाैत
'खान' के साथ नहीं करतीं काम- पूरे बॉलीवुड में कंगना ही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो तीनों 'खान' के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं रखती हैं। जबकि बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने के लिए परेशान रहती हैं। वैसे ऐसा सिर्फ कंगना ही कर सकती हैं। 
विज्ञापन

अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन

6 of 7
कंगना रनाैत
ट्रेंड सेटर- कंगना ने अपने करियर के लिए कुछ नियम बनाए हैं। कंगना कभी भी किसी फेयरनेस क्रीम का ऐड नहीं करती हैं। कंगना का मानना है कि आज तक महिलाओं की खूबसूरती कां आंकलन उनके गोरेपन से किया गया। वहीं कंगना इस भ्रांति को तोड़ना चाहती हैं। एक ओर जहां सारी हीरोइनें फेयरनेस क्रीम के ऐड करने में परहेज नहीं करतीं वहीं कंगना ने ये फैसला लेकर नया ट्रेंड सेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन

7 of 7
कंगना रनाैत
नखरैल-  लोग कहते हैं कि कंगना जितनी अच्छी एक्‍ट्रेस हैं उतनी ही नखरैल भी हैं। फिल्म के निर्देशक उनसे काफी परेशान रहते हैं। हालांकि उनकी डिमांड और नखरों को देखते हुए कई बॉलीवुड निर्देशक उनके साथ काम करने से बचते हैं। 

जबकि कंगना का कहना है कि वो नखरे नहीं करती बल्कि वो थोड़ी मूडी हैं। अब सफल लोगोंं के मूड के अनुसार बाॅलीवुड चलता भी है और कंगना ये अच्छी तरह जानती हैं यानी वो बॉलीवुड की नब्ज पहचानती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें