फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टूटे हुए दफ्तर को देखने मुंबई पहुंचीं कंगना रणौत, जल्द मरम्मत कराने की है तैयारी

Tue, 08 Jun 2021 06:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर अभिनेत्री चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मुद्दो पर तो वो मुखर हैं ही, दूसरी तरफ देश दुनिया के मामलों में भी अपनी राय देती नजर आती हैं। इसके कारण कंगना को कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है। यहां तक कि अपने बयानों को लेकर उन्हें ट्विटर पर हमेशा के लिए सस्पेंड होना पड़ा था। अभी हाल ही में कंगना को मुंबई में उनके ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। कंगना की कुछ खूबसूरत तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।  इस दौरान मुंबई के पाली हिल इलाके में अपने दफ्तर का जायजा लिया।  कंगना के इस ऑफिस का रेनोवेशन का काम किया जा रहा है।  इस दौरान अभिनेत्री ने सफेद रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। 

खूबसूरत नजर आईं अभिनेत्री 
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कंगना ने मैक्सी ड्रेस के साथ बालों का बन बनाया हुआ था।  कंगना का ये कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।  कंगना का प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्मस’ को अवैध बताते हुए बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी।  इस मामले पर ‘क्वीन’ एक्ट्रेस ने ट्विटर पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी।  कंगना ने लिखा था आज वो मेरा घर तोड़ रहे, कल आपका टूटेगा, सरकार आती जाती रहती है।  
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि मुंबई महानगरपालिका की एक टीम ने अभिनेत्री कंगना के बंगले के कुछ हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी जिन्हें वो अवैध तरीके से किया गया बदलाव बता रहे थे। कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी ने कहा कि बीएमसी ने जो नोटिस दी थी उसका जवाब पहले ही दे दिया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर
बीते दिनों कोरोना से ठीक होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। वह अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं। इस दौरान न तो वह एसजीपीसी के सूचना केंद्र गईं और न ही सूचना केंद्र के कर्मचारी उन्हें माथा टिकवाने के लिए उनके साथ गए। इसके साथ ही सूचना केंद्र की ओर से उन्हें सम्मानित भी नहीं किया गया। रणौत श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद बाहर निकलीं और मीडिया से बात किए बिना ही चली गईं।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर
बता दें कि कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन कोई न कोई पोस्ट डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टूलकिट विवाद को लेकर ट्विटर पर हमला किया था। उन्होंने ट्विटर पर सरकार को धमकाने और संचालित करने का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी, जिसकी पिछली बार रिलीज टल गई थी। इसके अलावा वे 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें