फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के दौरान घायल हुई कंगना, दीपिका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से लगी नाक पर तलवार

Sat, 04 Nov 2017 07:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Kangana
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत घायल हो गई हैं। बता दें कि फिल्म में एक सीन के दौरान उनकी नाक पर तलवार लगने से गहरी चोट आई है। कंगना सीन में दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या से लड़ रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana
हैदराबाद की रामोजी फिल्मसिटी में उस वक्त बड़ा हादसा हुआ जब फिल्म 'मणिकर्णिका' के लिए एक सीन में कंगना तीन लोगों से अकेले तलवार के बल पर लड़ रही थीं। सीन के दौरान निहार अपना सीन भूल जाने की वजह से कंगना के सिर पर तलवार से वार कर बैठे और इसी के चलते तलवार कंगना की नाक पर जा लगी। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौट - फोटो : SELF
फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना झांसी की रानी की रोल प्ले कर रही कंगना ने इस हादसे के बारे में बताया कि वे फिल्म के एक सीन में अकेली ही तीन लोगों से लड़ी रही थी। लेकिन फिल्म में राव साहेब का किरदार निभा रहे निहार पांड्या ने गलती से उनके सिर पर वार किया जिसकी वजह से वे घायल हो गईं।

4 of 5
kangana ranaut
बता दें कि इस हादसे के बाद कंगना लहूलुहान हो गईं और जल्द ही उन्हें ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। इससे पहले फिल्म की पहली झलक जयपुर के सेट से आई थी।  जिसमें कंगना का 'झांसी की रानी' का लुक सामने आया था । बता दें कि  इस लुक में कंगना बहुत ही सुंदर लग रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut
ये पहली बार है जब कंगना अपने फिल्मी करियर में किसी आइकॉनिक रोल में नजर आएंगी।  'मणिककर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और संघर्ष पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को लेखक और डायरेक्टर विजयेन्द्रा प्रसाद डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रसाद ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बजरंगी भाईजान' में भी अपनी कलम का जादू बिखेर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें