फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने खून तक बहाया, सिर पर लगे थे 16 टांके

Sun, 07 Oct 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक बार पहले भी घायल हो चुकि हैं कंगना
फिल्म 'मणिकर्णिका' में झांसी की रानी बनने के लिए कंगना रनौत ने पसीने के साथ-साथ खून भी बहाया है। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान उनके सिर पर तलवार से चोट लगी। तलवार से कटने के साथ ही खून बहने लगा। इस कारण फिल्म की शूटिंग भी रूकी थी। अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें 16 टांकेे लगाए गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
manikarnika and mental hai kya
फिर भी कंगना ने हिम्मत नहीं हारीं। इस फिल्म में उनके मर्दानी लुक की चर्चा भी जोर-शोर से की जा रही है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर बन रही फिल्म 'मणिकर्णिका' में काम करने को लेकर कंगना का कहना है कि वह इस महान वीरांगना का रोल करके खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। उनके जीवन को समझने के लिए ही वह इतना मेहनत की। 
विज्ञापन

3 of 5
Manikarnika
वैसे चोट लगने पर उनको वीरांगना होने का दर्द समझ में आ रहा था। असल में यह फिल्म कंगना को बहुत ही प्रेरणा दी है। इन सभी बातों के कारण ही कंगना ये फिल्म साइन की थी। फिल्म 25 जनवरी, 2019 को सिनेमाघरों में आ जाएगी। 

4 of 5
Manikarnika
अब देखना होगा कि कंगना रनौत झांसी की रानी में कितना कमाल दिखा पाती हैं। हालांकि फिल्म मेकर्स का दावा है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी। वैसे भी गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरांगना पर आधारित फिल्म के चलने के आसार भी साफ दिख रहे हैं हालांकि अभी रिलीज डेट को बदला भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manikarnika
फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर अमिताभ बच्चन की आवाज से शुरू होता है। 45 सेकंड के इस टीजर में दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कंगना पहली बार एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। इसमें रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रेजों से जंग की कहानी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें