फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण का नाम लिए बगैर कंगना रणौत का हमला, कहा- ‘डिप्रेशन की दुकान चलाने वाले...’

Sat, 10 Oct 2020 05:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/kanganaranaut, अमर उजाला, मुंबई
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो बॉलीवुड के बड़े नामों पर भी निशाना साधने से नहीं चूकती हैं। उनका और दीपिका पादुकोण के बीच विवाद नया नहीं है। इस बार कंगना ने बिना नाम लिए दीपिका पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
दरअसल, 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस मौके पर कंगना ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण को निशाने पर लिया। कंगना ने ट्वीट करते हुए अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का जिक्र किया और फिल्म देखने के लिए कहा।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily
अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'फिल्म जो हमने मेंटल हेल्थ जागरूकता के लिए बनाई थी उसे उन लोगों ने कोर्ट में घसीट लिया जो डिप्रेशन की दुकान चलाते हैं। मीडिया बैन के बाद फिल्म का नाम बदला गया जिससे इसकी मार्केटिंग पर बहुत असर पड़ा लेकिन यह एक अच्छी फिल्म है और इसे आज ही देखें।'
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई
बता दें कि दीपिका लगातार मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को लेकर चर्चा करती रही हैं। कई सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उन्होंने खुद के डिप्रेशन में होने की बात कही है। कुछ दिन पहले दीपिका ने डिप्रेशन पर एक पोस्ट साझा किया था जिस पर भी कंगना ने दीपिका को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद कंगना रणौत ने ट्वीट किया, 'मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक नतीजा है। तथाकथित हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड, जो आला दर्जे और अच्छी परवरिश होने का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें