फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के समर्थन में कंगना: भावुक होने वाली बात पर कहा- आंसू असली थे या नकली आप...'

Sat, 22 May 2021 09:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, जिसके बाद कभी कभार उनको ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि इन दिनों वो ट्विटर से दूर फेसबुक पर अपनी बात रख रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर खुलकर बीजेपी का सपोर्ट करती हुईं दिखाई देती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए अपने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने पीएम मोदी के शुक्रवार को भावुक होने वाले पल पर अपनी बात कही है। पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ बात की थी। इस दौरान वो भावुक हो गए और कंपकंपाती आवाज से कहा कि कोरोना ने हमसे कई अपनों को छीना लिया। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। पीएम मोदी के भावुक होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर विपक्ष ने अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद अब कंगना ने भी अपनी बात कही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आंसू असली थे या नकली, आप आंसू की टेस्ट में उलझना चाहते हैं या आप किसी ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सहनशक्ति को स्वीकार करना चाहते हैं, जो दूसरों के दुख से हिल जाता है या यह जानने के लिए परवाह करता है कि यह दर्द असहनीय होता है। उसे साझा करना होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
उन्होंने आगे कहा, 'वे आंसू एक अनजान घटना के रूप में हुए या वे सचेत प्रयास थे। यह कैसे मायने रखता है? क्या यह मायने रखता है? कुछ लोग हर समाधान के लिए समस्या ढूंढते हैं। मैं आपके आंसुओं को स्वीकार करती हूं प्रधानमंत्री मैं आपका दुख बांटने देती हूं....जय हिंद।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
इससे पहले भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच लोगों के निशाने पर आए पीएम मोदी के समर्थक में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने उनको फादर ऑफ नेशन बता दिया था। दरअसल कंगना के ट्वीट पर रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद उसका रिप्लाई करते हुए कहा था कि आपका ट्वीट किसी की मैयत में पटाखे फोड़ने जैसा है। जिसका कंगना ने जबरदस्त जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। कंगना का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। कंगना अक्सर अपने बेबाक बोल की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनका एक कदम भी सुर्खियों में आ जाता है। अब एक्ट्रेस अपने घर मनाली पहुंच चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें