बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस तेज हो गई है। इस बहस में हर कोई आगे आकर अपनी बात रख रहा है। ऐसे में इंडस्ट्री में ही दो फाड़ नजर आ रहे हैं। अब बॉलीवुड के कई दिग्गज एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पूजा भट्ट और कंगना रनौत ने भी एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया है।