फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी वीडियो में बहुत बड़ी बात बोल गए 'सूरमा भोपाली', बेटे जावेद जाफरी ने साझा किया था संदेश

Thu, 09 Jul 2020 02:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जगदीप - फोटो : Social Media
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जगदीप का बुधवार रात निधन हो गया। 81 साल के जगदीप का जिस वक्त निधन हुआ वो अपने घर पर ही थे। जैसे ही उनके जाने की खबर फैली, लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। कई बड़े अभिनेताओं और हस्तियों ने जगदीप के निधन पर दुख जताया। वो बहुत खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे। फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से छाप छोड़ने वाले जगदीप का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं कि आओ हंसते हंसते और जाओ हंसते हंसते।

विज्ञापन

2 of 5
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप का ये वीडियो उनके बेटे जावेद जाफरी ने साल 2018 में अपने ट्विटर से ट्वीट किया था। इस वीडियो में जगदीप कहते हैं, 'आप लोगों ने मुझे विश किया। सबका शुक्रिया। ट्विटर पर किया कि फेसबुक पर, देखा सुना मैंने। बहुत बहुत धन्यवाद। या तो दीवाना हंसे या वो जिसे तौफीक दे, वरना इस दुनिया में आकर मुस्कुराता कौन है। मैं मुस्कुराहट हूं। जगदीप हूं। आओ हंसते हंसते और जाओ हंसते हंसते। हमारा नाम भी सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है, अब आप समझ लो।'
विज्ञापन

3 of 5
पिता जगदीप के साथ जावेद जाफरी
जगदीप के इस वीडियो को साझा करते हुए जावेद जाफरी ने लिखा था, 'जैसा कि मेरे आदरणीय पिताजी सोशल मीडिया पर नहीं हैं तो उन्होंने अपने उन सभी फैंस को एक संदेश भेजा है जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।'
 

4 of 5
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने अपने फिल्मी जीवन में करीब 400 फिल्मों में काम किया था। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सूरमा भोपाली नाम से ही पहचाना जाता रहा है। जगदीप साल 2012 में आखिरी बार फिल्म 'गली गली चोर है' में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जगदीप - फोटो : Social Media
जगदीप ने 'ब्रह्मचारी' फिल्म से बतौर कॉमेडियन खुद को स्थापित कर लिया था। इसके अलावा 'फिर वही बात', 'पुराना मंदिर', 'खूनी पंजा', 'काली घटा', 'सुरक्षा', 'स्वर्ग नरक', 'कुर्बानी', 'शहंशाह' जैसी कई फिल्मों में वो नजर आए। बतौर कॉमेडियन जगदीप ने सिनेमाजगत में ऐसे किरदार निभाए जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

मशहूर अभिनेता जगदीप का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर अजय देवगन, आयुष्मान खुराना सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें