फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल बाद ऋतिक-कंगना के बीच फिर जुड़ा कनेक्शन, 'क्वीन' ने अचानक इतना बड़ा फैसला ले सभी को चौंकाया

Fri, 16 Feb 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच पहले प्यार हुआ और ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे पर आरोपों का सिलसिला चलता रहा। कंगना ने ऋतिक की इमेज की धज्जियां उड़ाकर रख दी। हर इंटरव्यू में ऋतिक से जुड़े सवाल पर कंगना जमकर भड़ास निकालतीं। कुछ सयम से मामला शांत है। लेकिन अब एक ऐसी खबर आई जो इनके फैंस को हिला कर रख देगी।
विज्ञापन

2 of 6
hritik and kangana
दरअसल, ऋतिक और कंगना के बीच फिर से कनेक्शन जुड़ने लगा है। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, कंगना और ऋतिक के बीच का कनेक्शन हैं अंजलि आथा। अंजलि ऋतिक रोशन की एक्स मैनेजर हैं और कंगना ने उन्हें हायर कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
hritik roshan and kangana ranaut
जी हां, कंगना ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड की एक्स मैनेजर को हायर किया है। अब यह बताने की जरूरत नहीं है कि इसका परिणाम क्या निकलेगा। जब ऋतिक ने अपना करियर शुरू किया था तब उनके सारे प्रोजेक्ट Exceed नाम की कंपनी हैंडल करती थी।

4 of 6
kangana
12 साल Exceed के साथ काम करने के बाद ऋतिक ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। ऋतिक को लगता था कि ये कंपनी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है और क्लाइंट से पैसे भी ज्यादा चार्ज करती है। अंजलि Exceed का ही हिस्सा थीं।
विज्ञापन

5 of 6
Kangana Ranaut
ऋतिक और Exceed के साथ 7 महीने तक काम करने के बाद अंजलि कुछ समय से खाली बैठी थीं।  इस बारे में अंजलि से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'हां अब मैं कंगना रनौत के लिए काम कर रही हूं। मुझे खुशी है कि कंगना ने मुझ पर विश्वास दिखाया। घर पर काफी समय तक बैठे रहना आसान नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन और कंगना
बता दें कि Exceed से कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद भी अंजलि ऋतिक के साथ काम करती रही थीं। लेकिन राकेश रोशन नहीं चाहते थे कि उनके बेटे को किसी भी तरह का धोखा मिले। अब ऋतिक और कंगना का कनेक्शन क्या गुल खिलाएगा, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें