फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ आखिर क्या है शाहिद कपूर का बर्थडे प्लान ? यहां जानें

Fri, 16 Feb 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर ने 'पद्मावत' में राजा रावल रतन सिंह के किरदार को जबरदस्त तरीके से निभा कर तारीफें बटोरीं। शाहिद ने अपने करियर में अलग अलग तरह के रोल कर साबित कर दिया है कि वे कितने वर्सेटाइल एक्टर हैं। जल्द ही शाहिद अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। आइए जानते हैं उनका बर्थडे प्लान...
विज्ञापन

2 of 4
शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना 37वां जन्मदिन मना रहें हैं। हमेशा की तरह ही वे इस बार भी अपना जन्मदिन 'राधा स्वामी व्यास' के सत्संग में जाकर मनाएंगे। बता दें कि शाहिद और मीरा, दोनों के ही परिवार राधा स्वामी को मानते हैं और परिवार में सभी के जन्मदिन वहीं मनाए जाते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी भी 'राधा स्वामी व्यास' की वजह से ही हुई थी। दोनों के परिवार इनके अनुयायी हैं इसलिए शादी की बात यहीं मिलने के बाद पक्की हो गई थी। दोनों इस बार अपनी बेटी मीशा के साथ वहां जाकर ही जन्मदिन मनाएंगे। फिलहाल मीरा बेटी मीशा के साथ दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। वहीं से तीनों व्यास जाएंगे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
फिलहाल शाहिद उत्तराखंड में अपनी फिल्म 'बत्ती गुल, मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे हैं। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। इसमें शाहिद, श्रद्धा और यामी गौतम लीड रोल में हैं। इस फिल्म में वे एक वकील की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल टिहरी में रखा गया है। इसके अलावा मसूरी और ऋषिकेश में भी इसकी शूटिंग होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें