फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से संजय दत्त से मिलीं कंगना रणौत, वायरल हुई मुलाकात की तस्वीर

Fri, 27 Nov 2020 05:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, संजय दत्त - फोटो : twitter: @KanganaTeam
अभिनेत्री कंगना रणौत बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म पर अक्सर बोलती रहती हैं। वह कई स्टार किड्स पर भी खुलकर बोलने से नहीं डरती हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की है। संजय दत्त और कंगना रणौत की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसके लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay
इस साल संजय दत्त ने खुद के कैंसर से पीड़ित होने के बारे में बताया था। इस जानकारी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि इलाज के बाद अब वह पूरी तरह से ठीक है और अपनी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इन दिनों संजय दत्त अपनी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री कंगना रणौत भी अपनी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना रणौत को जैसे ही पता चला कि संजय दत्त उसी होटल में ठहरे हैं जिसमें वह भी ठहरी हैं तो वह तुरंत उनसे मिलने पहुंची गईं। अभिनेता के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर को कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीर में संजय दत्त से मिलकर कंगना रणौत मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ कंगना रणौत ने संजय दत्त के लिए खास ट्वीट भी लिखा है। 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जब मुझे पता चला कि हैदराबाद में हम लोग एक ही होटल में ठहरे हुए हैं, तो मैंने सुबह संजू सर से मिलकर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और मुझे देखकर सुखद आश्चर्य हुआ कि वह पहले से अधिक सुंदर और स्वस्थ दिख रहे हैं। हम आपकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए कामना करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त - फोटो : Instagram: @aalimhakim
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत और संजय दत्त की मुलाकात की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों कलाकारों के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि कंगना रणौत और संजय दत्त ने बॉलीवुड फिल्म नॉक आउट और नो प्रॉब्लम में साथ काम किया था।

पढ़ें: पिता के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में बच्चन जी का स्थान सुरक्षित'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें