फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत के दादा का 90 साल की उम्र में निधन, अभिनेत्री ने लिखा भावुक पोस्ट

Tue, 15 Dec 2020 09:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और उनके दादा - फोटो : twitter@KanganaTeam
अभिनेत्री कंगना रणौत के दादा ब्रह्मचंद रणौत का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 साल के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। ब्रह्मचंद रणौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उनके पैतृक गांव भांबला में अंतिम सांस ली। कंगना ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर उनके निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam
ब्रह्मचंद इंडस्ट्री विभाग से बतौर डिप्टी डायरेक्टर रिटायर्ड हुए थे। सोमवार देर शाम पैतृक गांव के जबोठी शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव को मुखाग्नि कंगना रणौत के पिता अमरदीप सिंह रणौत ने दी। अंतिम संस्कार में विधायक कर्नल इंद्र सिंह सहित कई जाने माने लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने अपने दादा की एक तस्वीर साझा की। साथ ही लिखा कि ‘आज शाम मैंने अपने माता-पिता के घर अपने दादा श्री ब्रह्मचंद को अंतिम विदाई दी। वह पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहे थे। जब मैं घर पहुंची तो उनका निधन हो चुका था। वह 90 वर्ष के थे और उनमें कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर था। हम सबके डैडी। ओम शांति।‘

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बता दें कि इन दिनों कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में हैं। कभी वह दिलजीत दोसांझ से भिड़ जाती हैं तो कभी ऋतिक रोशन पर कमेंट करती हैं। अब कंगना रणौत नई मुश्किलों में फंसती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भेजा गया है। यह प्रस्ताव शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
दरअसल कंगना रणौत ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस खबर पर सहमति दी थी जिसमें बताया गया था कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के घर में पाकिस्तानी क्रेडिट कार्ड मिले हैं। अभिनेत्री ने इस खबर पर सहमति जताते हुए अपनी टिप्पणी भी की थी। जिस पर प्रताप सरनाइक ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष को कंगना के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें