कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट में एक्ट्रेस का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट ऑफिस ने रिन्यू के लिए फॉर्म भरते समय कहा है कि इसे नहीं किया जा सकता। लेकिन इसे लेकर लिखित तौर पर कुछ नहीं है, ये सब मौखिक हुआ है। पासपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि अगर हाईकोर्ट से एनओसी (NOC) मिलता है फिर उसे वो रिन्यू करेंगे। बता दें कि कंगना के खिलाफ समुदायों में नफरत फैलाने, सांप्रदायिकता फैलाने, आपत्तिजनक ट्वीट करने और देशद्रोह का मामला चल रहा है।