फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 करोड़ का घर खरीदने के बाद कंगना ने खुद को दिया ये नायाब तोहफा, सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीरें

Fri, 23 Mar 2018 04:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
तीखे तेवर और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी 'क्वीन' किस तरह से बर्थडे को सेलिब्रेट कर रही हैं। साथ ही कौन सा ऐसा तोहफा है जिसे उन्होंने अपने आप को दिया। बर्थडे से करीब एक हफ्ते पहले कंगना ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। हालांकि उनका यह जश्न कुछ अलग जरूर था।
 
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut
साधारण सी जिंदगी जीने वाली 'रंगून' एक्ट्रेस कंगना ने हाल ही में 31 पौधे लगाए। 31 पौधे का आंकड़ा इस लिए भी अहमियत रखता है क्योंकि आज वह अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि कंगना को पेड़ों से काफी लगाव है। कंगना की यह तस्वीरें उनके होमटाउन मनाली की हैं। जिसे उनकी बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। रंगोली ने ट्वीट किया - 'अपने बर्थडे पर क्वीन ने खुद को ये ग्रीन प्लैनेट गिफ्ट किया है। दुआ करते हैं आप लंबी और खूबसूरत जिंदगी जिएं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut
कंगना ने हाल ही में मनाली में 10 करोड़ का घर खरीदा था जिसे अपने अनुसार बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए और खर्च किए। कंगना की तस्वीरें गॉर्डन की है जहां पर वह पौधे लगाते हुए दिखाई दीं। जानकारी के मुताबिक कंगना आज का दिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाना चाहती हैं। इस समय वह मनाली में है और वहां की खुली वादियों के साथ जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटी हैं। कंगना जल्द ही 'मणिकर्णिका' फिल्म में नजर आएंगी।

4 of 5
Kangana
इस फिल्म में वह झांसी की रानी का किरदार निभा रही हैं। पहले 'मणिकर्णिका' फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी वहीं अब यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। इसके बाद कंगना एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में दिखेंगे। क्वीन के बाद राजकुमार राव के साथ कंगना की यह दूसरी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म के कई पोस्टर सामने आए हैं जिसमें कंगना खतरनाक लुक में नजर आईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram
'मेंटल है क्या' एक सायकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म होगी। इसकी शूटिंग इस महीने शुरू होगी और फर्स्ट शेड्यूल मुंबई में शूट होगा। उसके बाद कास्ट-क्रू लंदन के लिए रवाना हो जाएगा। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और इसे प्रकाश कोवेलामुडी डायरेक्टर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें