फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' का नाम बदला, सेंसर बोर्ड की इस आपत्ति के बाद लेना पड़ा बड़ा फैसला

Sat, 29 Jun 2019 12:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana and Rajkumar - फोटो : file photo
कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का नाम बदल गया है। इस बात की जानकारी बालाजी टेलीफिल्म्स के आधिकारिक बयान में दी गई है। अब इस फिल्म का नाम 'जजमेंटल है क्या' हो गया है। इस फिल्म के नाम पर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात मेकर्स को कही थी। सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म का नाम मानसिक रूप से बीमार लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
mental hai kya - फोटो : file photo
बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रवक्ता के अनुसार- 'मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मामलों की संवेदनशीलता हमें पता है। हमारी भावनाएं किसी को भी आहत पहुंचाने की नहीं हैं। इसलिए मेकर्स ने फिल्म का नाम मेंटल है क्या से जजमेंटल है क्या कर दिया है। कंगना और राजकुमार राव ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। दर्शकों को और ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते, जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
Mental hai kya - फोटो : file photo
सीबीएफसी ने मामूली बदलाव के बाद U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस पर मेकर्स ने खुशी जाहिर की। अब यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। दरअसल, यह फिल्म अपने नाम के चलते कई विवादों में फंसी। फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने सेंसर बोर्ड में फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म का टाइटल अपमानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए। 

4 of 5
mental hai kya - फोटो : file photo
सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी को कहा था कि फिल्म मेंटल हेल्थ केयर अधिनियम 2017 के कई वर्गों का उल्लंघन करती है। उनका कहना था कि यह दिमागी रूप से बीमार लोगों के लिए खराब भाषा इस्तेमाल करने जैसा है। दिमागी बीमार लोगों के लिए पागल है क्या और मेंटल है क्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana and Rajkumar - फोटो : file photo
आपको बता दें, कुछ दिनों पहले यह भी खबरें सामने आईं थीं कि फिल्म के नाम को 'मेंटल है क्या' से बदलकर 'सेंटिमेंटल है क्या' किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं थी। फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय रह गया है लेकिन फिल्म का ट्रेलर अब तक लॉन्च नहीं हुआ है। फिल्म के कुछ मोशन पोस्टर सामने आ चुके हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें